{"_id":"5d8682ab8ebc3e0148603780","slug":"kanpur-dehat-crime-pukhranya-news-knp5150958133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो खलासी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। चौरा गांव के निकट शनिवार को सुबह खड़े ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया। इससे डंपर का खलासी घायल हो गया। घायल को बाहर निकालते समय पीछे से एक दूसरा ट्रक डंपर में घुस गया। इससे ट्रक के चालक की मौत हो गई और खलासी घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक डंपर घुस गया। इससे डंपर का खलासी थाना हसैनी-उन्नाव के मियागंज निवासी सैदू (40) घायल हो गया। घायल को डंपर से निकाला रहा था। तभी गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्रक डंपर में पीछे से घुस गया।
इससे ट्रक का चालक थाना बांसगांव गोरखपुर के गढ़ेना गांव निवासी रामाशीष यादव (40) और खलासी थाना ठूठीबरी महाराजगंज के चटिया गांव निवासी हरेंद्र सिंह यादव (19) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने रामाशीष यादव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सैदू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।