{"_id":"5e6546598ebc3eebc218bceb","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5494382119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवार छह चोर पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवार छह चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
रनियां चौकी में खड़ी पकड़ी गई बोलेरो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रनियां में हाईवे पर रविवार सुबह अकबरपुर थाना पुलिस ने कानपुर नगर के नंबर की बोलेरो पकड़ी। पुलिस ने शनिवार रात कस्बे से चोरी हुए सूअर को बरामद कर सगे भाइयों समेत छह शातिरों को गिरफ्तार कर किया है। हैं। आरोपी बोलेरो से सूअर चोरी कर ले गए थे। सूअर पालक महिला ने बोलेरो नंबर दिया था।
रनियां निवासी रेखा देवी के सूअर घर के बने बाड़े में बंद थे। शनिवार देर रात बोलेरो से चोर वहां पहुंचे और रेखा का सूअर गाड़ी में डाल लिया। शोर सुनकर रेखा घर से बाहर निकली, को भाग रहे चोरों की बोलेरो का नंबर देख लिया। पुलिस ने रेखा की रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो के नंबर के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की।
रविवार की सुबह औरैया की तरफ जा रही सफेद रंग की बोलेरो रनियां चौकी के दरोगा शमशेर बहादुर, जयंत फौजदार, सिपाही नंदलाल ने रुकवा ली। पकड़ी गई बोलेरो का नंबर सूअर चोरी की रिपोर्ट में दर्ज मिला। बोलेरो के अंदर से सूअर बरामद कर पुलिस ने कानपुर नगर के सचेंडी थानाक्षेत्र के भगवंतपुर निवासी जितेंद्र कुमार, उसके भाई धर्मेंद्र कुमार, गोपाल, सज्जन, राजकुमार व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। अकबरपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए शातिरों ने सूअर चोरी की घटना स्वीकार की है। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।