फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

पीड़ितों के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस-लल्लू

Sun, 16 Feb 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
मंगटा गांव में पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व टीम? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मंगटा गांव में दो प्लाटून पीएसी और बढ़ा दी गई है। पहले डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई थी। चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गांव में अफसर डटे रहे। लोगों से शांति की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा। लोगों को आश्वासन दिया कि दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने और धार्मिक पोस्टर फाड़ने के बाद मंगटा गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष में 26 लोग घायल हो गए थे। तभी से गांव में जिले के कई थानों का फोर्स, क्यूआरटी व प्रशासनिक अफसर डेरा जमाए हैं। शनिवार सुबह से एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह फोर्स के साथ मंगटा गांव में डटे रहे। पुलिस गलियों में गश्त करती रही और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उधर, व्हाट्स एप ग्रुप पर एक युवक ने मंगटा विवाद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। आरोपी को मोबाइल नंबर से चिह्नित किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया पर गलत मैसेज प्रसारित किया गया है। उसके खिलाफ डेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मंगटा गांव में शांति है। लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस
कानपुर देहात। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मंगटा गांव के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी। गांव में हुई घटना उत्तर प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।

शनिवार को जिला अस्पताल अकबरपुर में मारपीट में घायलों का हालचाल लेने के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शनिवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद राकेश सचान व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार मंगटा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से जानकारी लेकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम आनंद कुमार सिंह से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इसके बाद जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दल ने घायल रजोली, प्रेमवती, निर्मला, रेखा, श्रीबाबू से घटना की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व प्रभारी सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा से घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। आरोप लगाया कि योगी सरकार उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed