फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

सस्ते मोबाइल का ऑफर देकर हाफिज से ठगे नौ हजार

Wed, 15 Jan 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
एसपी दफ्तर में शिकायत करने आया हाफिज मोहम्मद हाफिज। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली के गौरी रज्जन गांव के नूरानी मस्जिद के हाफिज से नौ हजार रुपये ठग लिए गए। हाफिज के मोबाइल नंबर पर सस्ते दामों में मोबाइल उपलब्ध कराने का ऑफर दिया था। हाफिज ने उनके बताए अनुसार खाते में नौ हजार रुपये डाल दिए। बाद में वह 31 सौ रुपये और मांगने लगे। इस पर हाफिज को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भोगनीपुर कोतवाली के गौरी रज्जन गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया। यहां के नूरानी मस्जिद के हाफिज मोहम्मद चांद ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर सस्ते दामों में मोबाइल का ऑफर मैसेज आया था। मैसेज में लिंक को ओपेन किया। इसके बाद बताए निर्देश के अनुसार अपना विवरण फीड किया।
विज्ञापन

बाद में उनके नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने सस्ते मोबाइल का झांसा देकर पहले 520 रुपये और फिर 1399 रुपये एक खाता नंबर में डलवाए। इसके बाद 1499, 1711, 2111, 2100 रुपये मिलाकर कई बार में नौ हजार रुपये ठग लिए। 31 सौ रुपये खाते में फिर डालने के लिए कॉल आने लगी। पहले होम डिलीवरी के समय भुगतान करने की बात कही गई थी। एसपी ने अनुराग वत्स ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed