फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

किसान की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2019 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
रूरा (कानपुर देहात)। मड़ौली गांव में किसान नत्थू पाल (70) की हत्या के मुख्य आरोपी आटा चक्की मालिक सत्य प्रकाश कुशवाहा उर्फ सेठ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व लोहे की रॉड बरामद भी बरामद कर ली है। आरोपी ने नत्थू पाल की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि पुरानी और प्रधानी की रंजिश के चलते उसने नत्थू की हत्या की है। मामले में पूर्व प्रधान व उसके दो भाई फरार हैं।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी नत्थू पाल पत्नी बिटान पाल के साथ 25 अक्तूबर की खेतों पर बाजरा काटने जा रहे थे। उसी दौरान पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा उर्फ भंगड़ ने भाइयों के साथ नत्थू को रोक कर लोहे की राड से हमला कर दिया था। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने बिटान को धक्का देकर गिरा कर दिया था। इसके बाद आरोपियों में तमंचे से नत्थू को तमंचे से तीन गोलियां मारी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में बिटान ने सत्यप्रकाश, उसके भाई पूर्व प्रधान दिनेश कुशवाहा, संजय और छोटे बउवा के खिलाफ पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी ने टीम के साथ मुख्य हत्यारोपी सत्यप्रकाश कुशवाहा उर्फ सेठ को दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक सत्य प्रकाश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसका भाई दिनेश प्रधानी का चुनाव लड़ा था। तब नत्थू लाल ने उसके प्रतिद्वंदी का समर्थन किया था, जिससे दिनेश चुनाव हार गया था। तभी से वह नत्थू से रंजिश मानता था। साथ ही उसकी नत्थू से और भी पुरानी रंजिश थी। वह काफी दिनों से नत्थू की हत्या की साजिश रच रहा था। 25 अक्टूबर को मौका मिलने पर उसने भाइयों की मदद से उसकी हत्या कर दी। उस पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हो चुके हैं। जेल से छूटने के बाद वह आटा चक्की चला रहा था। थानाप्रभारी सैयद मोहम्मद अब्बास के मुताबिक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पकड़े गए हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed