{"_id":"5d8681418ebc3e93b774ee65","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp51509562","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर इलाके की एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर देह व्यापार का धंधा कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
युवती की शादी एक मार्च 2017 को बिठूर के मंधना क्षेत्र निवासी सुुशांत से हुई थी। युवती का आरोप है कि चौथी की रस्म के बाद वह ससुराल गई थी। पति रूद्रपुर नैनीताल में खुद का जेंट्स पार्लर होने की बात कहकर वहां चला गया। कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति का रूद्रपुर में जेंट्स पार्लर नहीं है। वह कानपुर नगर में एक जेंट्स पार्लर में नौकरी करता है। पति से उसने घर से कानपुर नगर प्रतिदिन आने-जाने को कहा तो वह भड़क गया। पति, सास और ननद ने कहा कि 10 लाख रुपये अपने घर से ले आओ।
इससे सुुशांत कानपुर देहात में ही धंधा कर लेगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 10 अगस्त को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर उसके भाई की हत्या कराने की धमकी दी। पति को उसने ससुर की करतूत बताई तो वह उसे गाजियाबाद लेकर चला गया। गाजियाबाद में पति ने उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की। पति और ससुराल वालों की हरकतों के तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।