{"_id":"5d86808f8ebc3e93cb764ede","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp515095587","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद में जमीनी विवाद में थाने के चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद में जमीनी विवाद में थाने के चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। जिंदा निवादा गांव में ढाई बीघा जमीन के विवाद में शुक्रवार रात चचेरे भाइयों ने थाने के चौकीदार वंशलाल (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। एसपी अनुराग वत्स ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
जिंदा निवादा गांव निवासी वंशलाल रसूलाबाद थाने का चौकीदार था। पत्नी गड्डी ने बताया कि वंशलाल ने घर से आठ सौ मीटर दूर आबादी की जमीन पर कोठरी बना रखी थी। शुक्रवार की रात वह कोठरी के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। देर रात कुछ लोगों ने वंशलाल को दबोच लिया। उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
लहूलुहान हालत में हमलावर वंशलाल को पास स्थित पंपिग सेट पर ले गए। वहां धारदार हथियार से वंशलाल के शरीर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। रात भर वंशलाल लहूलुहान हालत में पंपिंग सेट पर पड़ा रहा। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने वंशलाल के कराहने की आवाज सुनी। वह लोग पंपिंग सेट पर पहुंचे। वंशलाल की हालत देख उसके घरवालों को सूचना दी। पत्नी गुड्डी मौके पर पहुंची और पति को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी को गुड्डी ने बताया कि शुक्रवार की शाम हरीश चंद्र और उसके चचेरे भाई छोटेलाल घर आए थे। दोनों ने धमकी दी थी कि पट्टे की ढाई बीघा भूमि का मुकदमा जीत लिया है, लेकिन खेत जोत नहीं पाओगे। इसके बाद वंशलाल गांव के किनारे बने कमरे में सोने चला गया था। गुड्डी का आरोप है कि जमीन के विवाद में हरीश चंद्र और छोटे लाल ने उसके पति की हत्या की है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि गुड्डी की तहरीर पर चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।