फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

1.32 करोड़ की शराब पकड़ी

Wed, 04 Sep 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। डेरापुर पुलिस ने कानपुर इटावा हाईवे पर मुंगीसापुर के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे सिकंदरा की ओर से आ रहे ट्रक को रोक लिया। चालक ने ट्रक में पीओपी की बोरियां लदी होने की बात कह बिल्टी दिखाई। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 583 पेटी लदी मिली। पुलिस के अनुसार बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख रुपये है। मामले में ट्रक चालक व परिचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि उन्हें एक माह से सूचना मिल रही थी कि गैर प्रांतों की शराब तस्करी का गिरोह सक्रिय है। यह हरियाणा से शराब लेकर बिहार ले जाता है। इस पर पुलिस को लगाया गया था। मंगलवार भोर पहर शराब लदे ट्रक के निकलने की सूचना मिली। इस पर सीओ तेजबहादुर व प्रभारी निरीक्षक डेरापुर नीरज कुमार यादव की टीम को मुंगीसापुर के पास हाईवे पर लगाया गया। ट्रक आते ही पुलिस ने रोक लिया। ट्रक चालक जायदू रायसर बाड़मेर राजस्थान निवासी लिखमाराम और खलासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि पीओपी (प्लास्टर आफ पेरिस) की बोरियां लदी हैं। इसकी बिल्टी भी दिखाई। लेकिन, सटीक सूचना के चलते पुलिस टीम ने ट्रक पर चढ़कर बोरियां हटाना शुरू किया तो शराब का जखीरा लदा मिला। इसके बाद पुलिस ट्रक समेत दोनों को थाने ले गई। गिनती करने में ट्रक में हरियाणा प्रांत की अंग्रेजी शराब की 200 पेटी, 200 पेटी हाफ, 183 पेटी पौवा की मिली। बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 32 लाख रुपये है। पूछताछ में पकड़े गए चालक और खलासी ने बताया कि अवैध अंग्रेजी शराब को भारी मात्रा में तस्करी कर बिहार में बिक्री की जाती है। इस कारोबार का सरगना हरियाणा का रहने वाला है। वह कई वर्षों से लगातार यह कारोबार कर रहा है। एसपी ने बताया कि बताया कि महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में ट्रक चालक व खलासी पर शराब तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों के पास से फर्जी ई-वे बिल, मां अंबे ट्रेडिंग कंपनी का टैक्स इनवाइस, बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक फर्जी बिल्टी, 4755 रुपये, एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed