फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा गया

Tue, 13 Aug 2019 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा है। मूसानगर थाना पुलिस ने रविवार की रात खिरियनपुरवा गांव में अवैध खनन में लगी एक जेसीबी, चार ट्रैक्टर, ट्राली और एक डंपर सीज कर दिया। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

चौरा स्टेशन और अमरौधा के बृज बिहारी इंटर कालेज के निकट ग्राम समाज की जमीन पर मिट्टी के अवैध खनन का खुलासा अमर उजाला ने दो और पांच अगस्त के अंक में किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर सक्रिय हुए। एसडीएम भोगनीपुर राजीव कुमार और जिला खनन अधिकारी केबी सिंह ने मौका मुआयना किया था। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के सभी थानेदारों को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मूसा नगर थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि इलाके के ग्राम पंचायत चपरेहटा के मजरा खिरियनपुरवा गांव में मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच तो खनन होता मिला। डंपर और ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोई जा रही थी। खनन करा रहे लोगों ने अनुमति पत्र मांगा गया तो नहीं दिखा सके। किसी ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर भी नहीं लिखा था। मौके पर मिट्टी से लदे चार ट्रैक्टर-ट्राली, डंपर और जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। मूसानगर के किशवा निवासी राम सजीवन, मुर्तजा नगर के नरेंद्र, भोगनीपुर के प्रेमपुर गांव निवासी रमेश, कुलदीप, सुधीर दीक्षित को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद इन सभी लोगों का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया गया है। वाहनों को सीज किया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। अब खनन अधिकारी के स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी मिली है । एसडीएम के आदेश के अनुसार मौके पर लेखपाल को भेजकर खनन किए गए स्थान की पैमाइश कराकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed