{"_id":"5d33742e8ebc3e6d073134db","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp50271673","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं, चुप्पी तोड़े, खुलकर बोले, जेल में होंगे मनचले: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं, चुप्पी तोड़े, खुलकर बोले, जेल में होंगे मनचले: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने छात्राओं से कहा कि किसी दिक्कत पर घबराएं नहीं, खुलकर बोले। शिकायत मिलते ही मनचलों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। यह खतरनाक हो सकता है।
शनिवार को नवीपुर अकबरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बालिका सुरक्षा एवं सशक्तीकरण गोष्ठी हुई। एसपी ने कहा कि पुराने समय में लोग पुरुष और महिलाओं को अलग-अलग नजरिए से देखते थे। धीरे-धीरे लोगों का नजरिया बदला। महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा मिला। अब श्रम कानून में संशोधन के बाद कामगार पुरुषों की तरह ही महिलाओं को भी अधिकार प्राप्त हैं। पुरुषों की तरह महिलाएं भी राजनीति में आगे हैं। आईएएस, आईपीएस जैसी नौकरी के साथ हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं।
एसपी ने छात्राओं को गुड और बेड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी की सुरक्षा को 24 घंटे तैयार है। किसी तरह की आपराधिक घटना पर यूपी 100, 1090, 181, 1091 पर शिकायत करें। इससे पहले छात्राओं ने एसपी को स्मृति चिह्न भेंट किया। एसपी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी गिरजा शंकर सरोज, प्रिंसिपल एके राय, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, महिला थानाध्यक्ष अश्वनी पाल मौजूद रहीं।