{"_id":"5d3372c48ebc3e6cad33425c","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp502716127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से 35 साल के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की बच्ची से 35 साल के युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर इलाके में शुक्रवार शाम नौ साल की बच्ची को 35 साल के युवक ने बदनीयती से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और खेत में काम कर रहे परिजनों को घटना बताई। शनिवार को परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली अकबरपुर पहुंचे। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो और एसी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अकबरपुर के एक गांव में मजदूर परिवार के साथ रहता है। उसकी तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। मजदूर के मुताबिक शुक्रवार शाम वह पत्नी और बेटों के साथ खेतों में धान की रोपाई करने गया था। पास में ही बेटी बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान गांव का वीरेंद्र उर्फ काका वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बदनीयती से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
थाना प्रभारी धर्मेेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
--