{"_id":"5d3221fe8ebc3e6d1971ac6f","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5025221118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की खिड़की न खोलने पर कार चालकों ने मारी गोली फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की खिड़की न खोलने पर कार चालकों ने मारी गोली फरार
विज्ञापन
शिवली कोतवाली में बैठे गोली लगने से घायल परिचालक व ट्रक चालक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा नहर रोड से शुक्रवार भोर पहर कानपुर जा रहे एक ट्रक और कार सवारों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस पर कार सवार ने ट्रक चला रहे खलासी को गोली मार दी। ट्रक चालक और खलासी ने लूट के इरादे से ट्रक रुकवाने की बात कही है। खलासी को इलाज के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया। ट्रक चालक ने शाम तक तहरीर नहीं दी। इसलिए अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
जिला फतेहपुर थाना बकेवर के गांव रूसी निवासी ट्रक ड्राइवर राहुल मिश्रा ने बताया कि ट्रक उसके बड़े भाई का है। गाजियाबाद से पाइप लादकर खलासी फतेहपुर थाना थरियांव के गांव टिकरी खुर्द निवासी पिंटू पांडेय के साथ कानपुर आ रहा था। मैथा नहर रोड पर ककरमऊ और प्रतापपुर गांव के बीच पीछे से आई एक कार ने ट्रक को ओवरटेक किया। उस समय ट्रक खलासी पिंटू चला रहा था। वह पीछे सीट पर सो रहा था। इसके बाद साइड न देने की बात कहते हुए कार चालकों ने ट्रक को रोक लिया।
ड्राइवर की तरफ से खिड़की खुलवाने लगे। पिंटू ने खिड़की नहीं खोली। इस पर कार सवार ने गोली चला दी। गोली पिंटू के दाहिने कंधे को चीरती हुई निकल गई। घटना की सूचना यूपी डायल 100 को दी। कार सवार पहले ट्रक दिल्ली की तरफ मोड़ने को कहते रहे। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। वहां से वह शाम को वापस कोतवाली लौट आया। पिंटू ने बताया कि कार सवारों के इरादे ठीक नही थे। उसे लगा कि वह लूट करना चाहते हैं। सीओ राजाराम चौधरी ने ट्रक ड्राइवर व घायल खलासी से पूछताछ की। सीओ ने बताया ट्रक ड्राइवर से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।