फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के गाहोलिआ गांव में रविवार को विवाहिता मनोरमा (33) का शव फांसी पर लटका मिला है। मनोरमा के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर अर्पित कपूर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके वालों ने मनोरमा की हत्या कर शव फांसी पर लगाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डेरापुर कस्बे के गलुवापुर गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि बेटी मनोरमा उर्फ रुचि की शादी तीन साल पहले प्रदीप से की थी। गाहोलिआ गांव निवासी प्रदीप खेतीबाड़ी करता है। वीरेंद्र के मुताबिक, शादी के बाद से ही मनोरमा के ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये गलुवापुर मुख्य मार्ग पर बनी दो दुकानें उसके नाम करने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले मनोरमा को प्रताड़ित करते थे। शिकायत उन्होंने पिछले साल रसूूलाबाद थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था। इसके बाद मनोरमा ससुराल में रहने लगी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मनोरमा के पिता की तहरीर पर पति प्रदीप, ससुर शिव कुमार, सास सियादुलारी, देवर संदीप व कुलदीप के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट की गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए थे। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मनोरमा की पोस्टमार्टम में आने पर साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed