{"_id":"62ed74b155f67051452b4ac0","slug":"kanpur-dehat-cricketer-missing-from-pushpak-express-found-near-lalpur-station-akbarpur-news-knp711439343","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: लालपुर स्टेशन के पास बदहवास हालत में मिला पुष्पक एक्सप्रेस से लापता क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: लालपुर स्टेशन के पास बदहवास हालत में मिला पुष्पक एक्सप्रेस से लापता क्रिकेटर
Sat, 06 Aug 2022 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई से लखनऊ आते समय लापता हुआ बैंक कैशियर का क्रिकेटर बेटा शुक्रवार शाम लालपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास बदहवास हालत में मिला है। क्रिकेटर की तलाश में परिजन रेलवे की पटरियों के किनारे तलाश करते हुए उस तक पहुंचे। जीआरपी के अधिकारियों को सूचना देकर परिजन क्रिकेटर को लेकर घर चले गए। माना जा रहा कि क्रिकेटर जहरखुरानी का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
लखनऊ के मानक नगर निवासी शाहयार मुंबई में कुर्ला की मर्केंटाइल बैंक शाखा में कैशियर हैं। उनका बेटा मोहम्मद काजिम खादीम अब्बास सैय्यद (22) वहीं अकादमी में क्रिकेट के गुर सीख रहा है। वह जिला व मंडल स्तर पर क्रिकेट खेल चुका है। गुरुवार को वह पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई से लखनऊ आ रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन के कोच नंबर सात में सफर के दौरान वह रास्ते से लापता हो गया। मामा डॉ. जरार हुसैन ने पुलिस को बताया कि भांजा काजिम शुक्रवार को सुबह पांच बजे तक ट्रेन में था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोग काजिम की तलाश कर रहे थे। शाम को वह कानपुर देहात के लालपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास बदहवास हालत में मिला है।
विज्ञापन
उसकी हालत कुछ ठीक नहीं है। जीआरपी पुखरायां चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि परिजनों को ही काजिम रेलवे लाइन के पास मिला है। अफसरों को सूचना देने के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए हैं। जरूरत हुई तो काजिम से आगे पूछताछ की जाएगी।