फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

साबुन से हाथ धोने के बाद ही लाखों किसानों को मिलेगी खाद

Fri, 20 Mar 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
झींझक में लोगों को मास्क वितरित करते एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन सरकारी दफ्तर न आकर घर से शिकायतें दर्ज कराने की व्यवस्था की है। अब कोई भी अफसरों के दफ्तर पहुंचकर सीधे शिकायती पत्र देने के बजाय कंट्रोल रूम व व्हाट्स एप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जिला व तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम सक्रिय कर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उधर, भीड़ रोकने के लिए कलक्ट्रेट के तीन गेट बंद कर दिए गए हैं। एक गेट से ही तापमान देखकर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट में आईजीआरएस सेल व बहुउद्देशीय कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। इसका नंबर 05111-271266 व 271366 है। अब कलेक्ट्रेट में सीधे उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बजाय कंट्रोल रूम में समस्या दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्स एप नंबर 9044016740 पर भी शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा लोग आईजीआरएस पोर्टल व जनसुनवाई एप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम में एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक व एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा दोपहर 12 से शाम 4:30 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। सभी छह तहसीलों में संबंधित एसडीएम व सीओ को भी नोडल बनाया गया है। लोग उनके सीयूजी मोबाइल नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

समस्या का समाधान कराया जाएगा। उधर, कोरोना वायरस को लेकर कलक्ट्रेट में चौकसी बरतना शुरू कर दिया गया है। भीड़ रोकने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट भवन के तीन गेट बंद करा दिए गए। उनमें ताला लगा दिया गया है। अब सिर्फ एक ही गेट से अफसर व कर्मियों को प्रवेश मिलेगा। गेट से अंदर जाने के पहले इंफ्रारेड थर्मामीटर से शरीर का तापमान देखा जाएगा। अगर किसी को जुकाम, खांसी व तापमान अधिक होने के लक्षण मिले तो उसे स्वास्थ्य टीम के पास भेजा जाएगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बाहर से आने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। बिना जांच के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जागरूकता ही बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धोने के बाद ही मिलेगी खाद
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सभी 595 खाद बिक्री केंद्रों पर अब साबुन से हाथ धोने के बाद किसानों को पीओएस मशीन में अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद ही उन्हें खाद मिल सकेगी। जिले में कुल 3.25 लाख पंजीकृत किसान हैं। उन्हें बिक्री केंद्र पर उपलब्ध पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही खाद मिलती है। किसान बिना हाथ धोये ही अंगूठा लगाते थे। ऐसे में उनमें संक्रमण की संभावना बनी हुई थी। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि खाद लेने के लिए बिक्री केंद्रों पर जाने वाले सभी किसानों को साबुन से हाथ धोने के बाद पीओएस मशीन मेें अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद ही उन्हें खाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed