{"_id":"650f39f2baee87bc3509b7d4","slug":"kanpur-dehat-constables-body-found-in-rind-river-had-tried-to-hang-himself-in-the-house-twice-kanpur-news-c-220-1-akb1003-3254-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिंद नदी में मिला सिपाही का शव, घर में दो बार कर चुका था फंदा लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिंद नदी में मिला सिपाही का शव, घर में दो बार कर चुका था फंदा लगाने का प्रयास
विज्ञापन
रसूलाबाद। पत्नी से विवाद के बाद घर से शौच जाने की बात कहकर निकले यातायात सिपाही का शव गांव के पास से निकली रिंद नदी में उतराता मिला। इससे पहले सिपाही ने घर में ही शनिवार को दो बार फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। परिजनों के देख लेने पर वह बच गया था। एकलौते बेटे की मौत से परिजन बिलखते रहे।
नार खास निवासी किसान राम मोहन संखवार का इकलौता बेटा विमल कुमार (40) वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित हुआ था। वर्तमान में उन्नाव में यातायात सिपाही के पद पर उसकी तैनाती थी।
विमल मंगलवार को नौ माह की गर्भवती पत्नी रूचि के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार सुबह शौच जाने की बात कह कर वह घर से कुछ दूर बहने वाली रिंद नदी के किनारे गया था। लगभग डेढ़ घंटे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
इस पर लगभग एक किलोमीटर दूर उसका शव नदी के किनारे उतराता मिला। परिजन उसे पानी से निकालकर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार उसका एक-दो दिनों से गर्भवती पत्नी से विवाद चल रहा था।
इसके चलते वह जान देने की बात कह रहा था। पत्नी के अनुसार शनिवार सुबह भी विमल ने दो बार फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन घरवालों के देख लेने से अनहोनी बच गई थी। इसके बाद विमल शौच जाने की बात कह कर घर से गए थे।
परिजनों ने नदी में पैर फिसलकर डूबने की आशंका जताई है। इकलौते बेटे की मौत से पिता राम मोहन, चाचा सुरेश चंद्र, ताऊ हरिश्चंद्र आदि बिलखते रहे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की सीएचसी से सूचना मिली है, लेकिन विमल के परिजन उसे हैलट ले गए हैं। वह उन्नाव जिले में ही तैनात थे। शव घर आने पर ही कुछ जानकारी हो सकेगी।