{"_id":"650c9e3da7f954bf840bee04","slug":"kanpur-dehat-constable-died-during-treatment-did-not-regain-consciousness-after-hernia-operation-kanpur-news-c-220-1-akb1004-3174-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उपचार के दौरान सिपाही की मौत, हार्निया के ऑपरेशन के बाद नहीं आया था होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उपचार के दौरान सिपाही की मौत, हार्निया के ऑपरेशन के बाद नहीं आया था होश
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बे के मालवीयनगर निवासी व इटावा पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की बीमारी के चलते गुरुवार को कानपुर नगर के एक अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव गांव पहुंचा। जहां पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद औरैया के शेरगढ़ यमुना तट पर सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मालवीयनगर निवासी रामपाल सिंह के बड़े बेटे पुष्पेंद्र सिंह पाल (37) वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। पिछले दिनों उसको हार्निया की शिकायत हो गई थी। इस पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
वहां मंगलवार की रात डॉक्टर ने पुष्पेंद्र का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे होश नहीं आया और बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुष्पेंद्र का शव गांव पहुंचा, तो परिजन बिलख पड़े। पत्नी पारूल दो बच्चों को लेकर रोती रही।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र की मां के साथ ही छोटे भाई रामू पाल का रोकर बुरा हाल रहा। यहां पुलिसकर्मियों ने पुष्पेंद्र के शव को सलामी दी। इसके बाद औरैया के शेरगढ़ यमुना तट पर सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।