{"_id":"5e1e1c6c8ebc3e4b2373307c","slug":"kanpur-dehat-congress-akbarpur-news-knp538466776","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की संदेश यात्रा से दिखी उम्मीद-राजाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की संदेश यात्रा से दिखी उम्मीद-राजाराम
विज्ञापन
अकबरपुर में प्रेसवार्ता करते पूर्व सांसद राजाराम पाल।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पूर्व सांसद राजाराम पाल का दावा है कि प्रियंका गांधी संदेश यात्रा से प्रदेश में पिछड़ों को कांग्रेस पार्टी में किरण की उम्मीद दिखाई दी है। इस यात्रा से पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग पार्टी के पक्ष में आया है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ा है।
अकबरपुर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रियंका संदेश यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा 18 मंडलों में निकाली गई। इससे आगामी विधान सभा चुनाव में पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग के लोग पार्टी के पक्ष में निकल कर आएंगे। बूथ-बूथ पर पार्टी का जनाधार बढ़ा है। प्रियंका गांधी ने 18 दिवसीय दौरे की प्रतिदिन की रिपोर्ट लेकर समीक्षा के लिए प्रदेश मुख्यालय में बैठक तय की है। 31 जनवरी से फिर से 75 दिवसीय यात्रा पर निकलेंगे।
इसके बाद लखनऊ के आंबेडकर मैदान में जाति छोड़ो, जमात जोड़ो के तहत महारैली का आयोजन होगा। इस दौरान अमर सिंह पाल, राम किशोर दिवाकर, सुरेश सक्सेना, मान सिंह पाल, सज्जन सिंह नायक, राम सिंह वर्मा, वाजिद कुरैशी, सतीश श्रीवास्तव, सत्यनरायण वर्मा, कन्हैया लाल पाल, पंकज शुक्ला, भूरा कठेरिया, ललित पाल, रघुनाथ पाल मौजूद रहे।