फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Companions who arrived with the body of a young man from Pune were beaten up, murder case filed against two

कानपुर देहात : पुणे से युवक का शव लेकर पहुंचे साथियों को पीटा, दो पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Companions who arrived with the body of a young man from Pune were beaten up, murder case filed against two
एसडीएम से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते परिजन व मौजूद ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। डुडौली गांव निवासी एक युवक की पुणे महाराष्ट्र में 22 मार्च को मौत हो गई थी। साथ गए तीन साथी उसका शव लेकर गुरुवार को गांव पहुंचे। जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तीनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को शांत कराया। वहीं युवक की पत्नी की तहरीर पर दो साथियों के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डुडौली गांव निवासी फूल सिंह पुणे महाराष्ट्र में रहकर मजदूरों से पत्थर घिसाई का काम करवाता है। अक्तूबर में वह पुणे जा रहा था। उस समय उसके साथ गांव के ज्ञानेंद्र सिंह (45), रवि कुमार, शिवम, चंद्र प्रकाश, नन्हे भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल सिंह ने बताया कि 22 मार्च की शाम पांच बजे ज्ञानेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे पुणे में ही अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। इसकी जानकारी उसी दिन परिजनों को दी।
पुलिस को सूचना देकर शव का पुणे में ही पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद फूल सिंह, जितेंद्र व रवि गुरुवार को शव एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचे। जहां पर परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों ने ज्ञानेंद्र के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया।
पिटाई में रवि व जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूल सिंह को मामूली चोटें हैं। सूचना पर एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, सीओ शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे।
हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, ज्ञानेंद्र की पत्नी कुमोदनी, बेटा शैलेंद्र, गजेंद्र, बेटी शालिनी ने पुरानी रंजिश में पुणे ले जाकर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर फूल सिंह व जितेंद्र के खिलाफ हत्या व एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जाएगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed