फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Collision between school van and tractor, driver and helper injured, both were pulled out by cutting the vehicle

Kanpur Dehat : स्कूली वैन व ट्रैक्टर में भिड़ंत, चालक व खलासी घायल, वाहन को काटकर दोनों को बाहर निकाला

Sun, 19 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Collision between school van and tractor, driver and helper injured, both were pulled out by cutting the vehicle
दुर्घटना के बाद डेरापुर मार्ग पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। भड़ावल गांव के पास शनिवार को स्कूली वैन व ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे वैन में चालक व खलासी फंस गए। सूचना पर पुलिस ने गैस कटर से वैन का अगला हिस्सा कटवाकर जेसीबी से खिंचवा। इसके बाद चालक और खलासी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

डेरापुर स्थित विजय मेमोरियल स्कूल से जुड़ी वैन ने शनिवार की सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाया। इसका बाद डेरापुर निवासी चालक राजेश राठौर और खलासी सईद अंसारी वैन में डीजल डलवाने के लिए भड़ावल गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे।
विज्ञापन

वहां से स्कूल लौटते वक्त पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन के आगे का हिस्सा दब गया और चालक व खलासी फंस गए। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी और गैस कटर मंगाकर वैन का अगला हिस्सा काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालक व खलासी को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डेरापुर थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि वैन को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लकर चालक को पकड़ लिया गया है। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed