फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat cold

पारा आठ डिग्री सेल्सियस, बढ़ी गलन

Wed, 18 Dec 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat cold
ठंड से बचाने के लिए बच्चे को कंबल ओढ़ाकर ले जाती महिला। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सोमवार की रात से ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे। मंगलवार की सुबह हल्की धूप के बाद फिर बादल छा गए। शीत लहर चलने से गलन बढ़ गई। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। न्यूनतम पारा आठ डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

12 दिसंबर से अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा था। ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा। बारिश थम जाने के बाद बादल और शीत लहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को न्यूनतम पारा आठ डिग्री पर आ जाने से गलन बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी होने लगी। सुबह लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। स्कूली बच्चे भी ठंड में ठिठुरते दिखे। हल्की धूप निकलने के बाद फिर मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार, पंकज मिश्र, राजेंद्र कुमार प्रजापति, योगेश तिवारी, विजय कुमार ने बताया कि उनको मजबूरी में अपने काम से घरों से निकलना पड़ा। हाड़ कपाऊ ठंड के कारण सीने में दर्द होने लगा। रास्ते में अलाव जलता मिलने पर आग तापने से राहत मिली। दिनभर ठंड से लोगों को परेशानी होती रही। बुजुर्गों के लिए ठंड परेशानी का सबब बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में बच्चों और बुजुर्गों को खास तरीके से बचाव करने की जरूरत है। हार्ट के मरीजों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने बताया कि ठंड से बच्चों को विशेष रूप से बचाएं। उनको गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढक कर रखें। बुजुर्ग बिना जरूरी काम के घर से न निकलें। घर से निकलने पर उपयुक्त गर्म कपड़े पहने। पूरा बदन ढका रहे। ठंड में रक्तचाप पर प्रभाव पड़ता है। हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। सांस के मरीजों को भी बचाव करने की आवश्यकता है। आग तापते समय धुएं से बचाव करें। बच्चों को आग के पास तभी बैठने दें जब परिवार के लोग बैठे हों। कमरा गर्म करने के लिए बिजली के उपकरण प्रयोग करने में सावधानी बरते। रूम हीटर चलाते समय कमरें की सभी खिड़कियां बंद न करें। सोते समय रूम हीटर न चलाएं। कमरे के अंदर आग जलाकर न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed