{"_id":"6444349a1afc551b000f3724","slug":"kanpur-dehat-cm-can-hand-over-the-keys-of-houses-to-displaced-hindu-bengali-families-cdo-saw-the-work-kanpur-news-c-12-1-194136-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों को घरों की चाभी सौंप सकते हैं सीएम, सीडीओ ने देखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों को घरों की चाभी सौंप सकते हैं सीएम, सीडीओ ने देखा काम
विज्ञापन
रसूलाबाद। विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों को सरकार की ओर से भैसायां गांव में बसाया गया है। सीएम आवास योजना के तहत उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को सीडीओ सौम्या पांडेय गांव पहुंची और निर्माण की प्रगति देखी। कहा कि उनके आवास की चाभी सीएम योगी आदित्यनाथ सौंप सकते हैं।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने यहां बसाए गए 63 बंगाली हिंदू परिवारों के साथ ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए विश्व पृथ्वी दिवस की महत्ता बताई। सीडीओ ने विस्थापित परिवारों की महिलाओं के साथ सेल्फी ली।
मौके पर मौजूद बीडीओ कमलेश कुमार को अमृत सरोवर में पानी भरवाने, चारों ओर पौधरोपण कराने व बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने आवासों को देख कर रंगाई पुताई शीघ्र पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, पार्क निर्माण में धीमे कार्य पर नाराजगी जता अवर अभियंता डीके पाल को फटकार लगाई। सचिव ऊदन सिंह से गांव में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने एडीओ पंचायत को शौचालय, बाउंड्रीवाॅल आदि का निर्माण शीघ्र पूरा कराने को कहा। इसके साथ ही समस्त लाभार्थियों की खुली बैठक कर परिवार रजिस्टर बनाने, ई-श्रम कार्ड, गोल्डन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की सुविधा देने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के अधिकारियों को हर घर में कनेक्शन जल्द देने को कहा। सीडीओ ने बताया कि विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों की सभी सुविधाएं पूर्ण होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास की चाभी सौंपने भैसायां आ सकते हैं।