{"_id":"623b7974a0f6d848681aec00","slug":"kanpur-dehat-class-iv-worker-dies-in-suspicious-circumstances-in-school-uproar-among-family-members-akbarpur-news-knp687130114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : स्कूल में संदिग्ध हालात में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : स्कूल में संदिग्ध हालात में चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
सिकंदरा। सुुुुभाष नगर स्थित एक स्कूल के कमरे में चपरासी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि पिता श्याम सुंदर (55) सिकंदरा के सुभाष नगर स्थित ज्ञानवान पब्लिक स्कूल में चपरासी के पद पर पांच वर्ष से कार्यरत थे।
बुधवार को स्कूल संचालक प्रदीप कुमार ने पिता की मौत की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र विपिन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।