फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : children drinking water amidst the possibility of current in hand pumps of 1925 council schools

कानपुर देहात : 1925 परिषदीय विद्यालयों के हैंडपंप में करंट की आशंका के बीच पानी पी रहे बच्चे

Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : children drinking water amidst the possibility of current in hand pumps of 1925 council schools
मवई मुक्ता विद्यालय में सबमर्सिबल पंप पड़े हैंडपंप से पानी पीते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद के 1925 परिषदीय विद्यालयों के हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप डाला गया है। यह व्यवस्था पूरी तरह से जुगाड़ की है। सबमर्सिबल पंप से जुड़ा विद्युत तार खुला होने पर हादसे का खतरा बना रहता है। इससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1.88 लाख बच्चे जान जोखिम में डालकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई के कासिमपुर मांडर प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप में उतरे करंट से मंगलवार को एक छात्रा की जान चली गई। छात्रा भोजन अवकाश के समय नल पर हाथ धोने गई थी। इस तरह की घटना हमारे जिले के किसी विद्यालय में न हो इसके लिए जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

हैंडपंप के बाहर निकली विद्युत केबल का तार कटने की आशंका हमेशा बनी रहती है। डेरापुर के सौरभ, रूरा के सुधीर, रसूलाबाद के कमलेश कहते हैं कि हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डाल दी जाती है। इससे हैंडपंप जल्द खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विद्यालयों के शौचालयों में रनिंग वाटर सिस्टम के लिए अलग से बोरिंग कराकर ऊंचाई पर टंकी का प्रबंध जरूरी है। हैंडपंप को पूरी तरह से सबमर्सिबल पंप से मुक्त रखा जाए।
कायाकल्प योजना से विद्यालयों में काम कराने के लिए फंड की कमी भी नहीं है। इधर हरदोई की घटना के बाद डीएम नेहा जैन ने बीएसए रिद्धी पांडेय को सभी परिषदीय स्कूलों के हैंडपंपों में करंट की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
अलग बोरिंग कराकर डलवाया जाएगा पंप
फिलहाल हैंडपंपों में करंट उतरने की जांच कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप का प्रयोग नहीं किया जाए यह जरूरी है। इसके लिए धीरे-धीरे अलग से बोरिंग कराकर पंप डलवाई जाएगी। - नमिता शरण, डीपीआरओ

हैंडपंप में करंट आने की कराई जाएगी जांच
हैंडपंप में करंट आने की शिकायत की जांच के लिए डीएम के निर्देश मिले हैं। सभी बीईओ व एसआरजी को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द सभी सबमर्सिबल पंप वाले हैंडपंपों में विद्युत केबल की जांच करा ली जाएगी। केबल कटी मिलने पर उसे तत्काल बदलवाया जाएगा। -रिद्धी पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed