फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chemical tanker caught fire due to short circuit in battery, tanker burst, seven firefighters scorched

Kanpur Dehat: केमिकल टैंकर में लगी भीषण आग, बैट्री में शाॅर्ट सर्किट से हुआ हादसा, सात दमकलकर्मी झुलसे

Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
सार

सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में पानी के इंतजाम ठीक मिले। आग बुझाने के दौरान सात दमकल कर्मी झुलस गए है।

विज्ञापन
Chemical tanker caught fire due to short circuit in battery, tanker burst, seven firefighters scorched
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां क्षेत्र के उमरन स्थित एक फैक्टरी में मंगलवार देर शाम केमिकल भरे टैंकर को खाली करते समय बैटरी में शाॅर्ट सर्किट होने से टैंकर में आग लग गई। टैंकर को जलता देख फैक्टरी कर्मियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

टैंकर फटने से केमिकल की छींटे पड़ने से आग बुझा रहे सीएफओ समेत सात दमकल कर्मी झुलस गए। सभी का अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ है। इटावा-कानपुर लेन पर बारा टोल के पास बजरंग केमिकल प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। फैक्टरी में पेट्रोलियम पदार्थ से थिनर बनाया जाता है।
विज्ञापन

यह थिनर पेंट इंडस्ट्री व लेदर साफ करने के काम में आता है। यहां मंगलवार को आए टैंकर में 15 हजार लीटर केमिकल भरा था। मंगलवार देर शाम दो मजदूर टैंकर के केमिकल को खाली कर रहे थे। उसी दौरान बैटरी में शाॅर्ट सर्किट हुआ और टैंकर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते लपटों ने पूरे टैंकर को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी फैक्टरी प्लांट ऑपरेटर ने दमकल विभाग को दी। मौके पहुंचे दो गाड़ियों के साथ पहुंचे सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके बाद एचपीसीएल से एक दमकल बुलाई गई।

आग बुझाने के दौरान टैंकर अचानक फट गया। इससे केमिकल की छींटें पड़ने से आग बुझा रहे सीएफओ, फायर सर्विस चालक सुनील कुमार, चालक राजेश बाबू, एएसआई जितेंद्र सिंह परिहार, नितिन सिंह, अजय सक्सेना, उपेंद्र यादव झुलस गए। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इधर फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, एसडीएम पूनम गौतम, तहसीलदार रणविजय, लेखपाल रविंद्र शुक्ला, राघवेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच की। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में पानी के इंतजाम ठीक मिले। आग बुझाने के दौरान सात दमकल कर्मी झुलस गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed