फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Car riders robbed one lakh from three truck drivers on Kanpur-Jhansi highway

कानपुर देहात ः कानपुर-झांसी हाईवे पर तीन ट्रक चालकों से कार सवारों ने लूटे एक लाख

Wed, 02 Mar 2022 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Car riders robbed one lakh from three truck drivers on Kanpur-Jhansi highway
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात कार सवार बदमाशों ने तीन ट्रकों के ड्राइवरों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

जनपद उन्नाव सोहरामऊ के नथाई खेड़ा गांव निवासी शशिकांत ने पुलिस को बताया कि वह बंथरा लखनऊ के राजा पांडेय का ट्रक चलाता है। उसके साथ आत्माराम खलासी हैं। सोमवार की रात वह लखनऊ से ट्रक लेकर गिट्टी भरने के लिए मछिहा झांसी जा रहा था।
विज्ञापन

भोगनीपुर पुल फ्लाई ओवर के पास हाईवे पर एक कार में आए बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। इसके बाद उसे व खलासी को पीटा और तमंचा दिखाकर करीब 17 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान एक बदमाश ट्रक को चलाकर पिपरी के पास स्थित ढाबे तक ले गया। बदमाशों के जाने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना कानपुर-झांसी हाईवे पर ही हांसेमऊ गांव के आगे हुई। कानपुर नगर थाना बिधनू के मंगरासा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की रात लखनऊ में ट्रक खाली कर झांसी के लिए निकला था।
मंगलवार की भोर हांसेमऊ गांव के आगे कार सवार चार लोगों ने ट्रक रोक लिया। इसके बाद उसे व सजेती के सुजानपुर निवासी खलासी नीतू उर्फ राजू को पीटने लगे। बदमाश उसके पास रखे 50 हजार रुपये लूट ले गए।
वहीं, सूचना पर सीओ प्रभात कुमार और कोतवाल राजेश कुमार पुलिस बल के साथ बदमाशों की धरपकड़ में जुट गए। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लूट की दो घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर खलीलपुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने ट्रक को रोक कर चालक व खलासी से 35700 रुपये लूट लिए। बलरामपुर थाना तुलसीपुर के छपिया सुखरामपुर निवासी ट्रक ड्राइवर सहदुल्ला ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात उरई मौरंग लादने जा रहा था।

कानपुर-झांसी हाईवे पर खलीलपुर गांव के पास ओवरटेक कर कार सवार बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर उससे 35 हजार व बाराबंकी निवासी खलासी अमित वर्मा से सात सौ रुपये लूट लिए। कोतवाल अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed