{"_id":"64ecfc59c8ff4e66ea035d37","slug":"kanpur-dehat-car-collided-with-bike-in-rasulabad-police-station-area-youth-died-kanpur-news-c-220-1-akb1004-2254-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रसूलाबाद थानाक्षेत्र में कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रसूलाबाद थानाक्षेत्र में कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की जान गई
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के छुइया नाल के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
नयापुरवा थाना चौबेपुर निवासी सर्वेश राजपूत (26) अपने साथी मुकेश राजपूत (22) व केशव राजपूत (23) के साथ खेरेश्वर से गंगाजल लेकर बाइक से धर्मगढ़ बाबा मंदिर आ रहे थे। कानपुर-रसूलाबाद रोड पर छुइया नाला के पास एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस उनको सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में सर्वेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सर्वेश का लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
उसकी मौत से पत्नी गीता, पिता रमेश व अन्य बिलख पड़े। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।