फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Baby Rani Maurya took out a procession, Opposition parties want to make their family rich

Kanpur Dehat: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने निकाला जुलूस, कहा- विपक्षी दल अपना कुनबा बनाना चाहते हैं धनवान

Tue, 09 May 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 01:26 AM IST
सार

रसूलाबाद में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार आते ही गुंडे और माफियाओं का इलाज शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Baby Rani Maurya took out a procession, Opposition parties want to make their family rich
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात निकाय चुनाव में भाजपा के पुखरायां, राजपुर व रसूलाबाद के प्रत्याशियों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जुलूस निकाल कर जनसमर्थन जुटाया। राजपुर में जनसभा के दौरान कहा कि भाजपा विकास कराना चाहती है] जबकि विपक्षी दल अपना कुनबा धनवान बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

रायपुर में दीपू मिश्रा व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। जुलूस के बाद हुई जनसभा में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा देश सेवा की नीति पर काम कर रही है। अन्य दल परिवारवाद व जातिवाद पर राजनीति करने वाले हैं।
विज्ञापन

इनकी अराजकता पहले जनता देख चुकी है। सपा के शासन में महिलाओं व बेटियों में डर का माहौल था। योगी की सरकार आते ही गुंडे और माफियाओं का इलाज शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वेस्टमेंट से विकास की गति बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेज, गांव में पानी की टंकी से पानी, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। बाद में में उन्होंने रसूलाबाद में रैली की निकाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कहा कि निकाय चुनाव में जीत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी। इससे विकास का नया खाका खिचेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, पूर्व विधायक निर्मला संखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, जेपी सचान, कन्हैया, दीपू मिश्रा, विकास मिश्रा, बीटू द्विवेदी व अनिरुद्ध सिंह चौहान मौजूद रहे।

उधर, पुखरायां में बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ रोड शो किया। यह कानपुर झांसी हाईवे पर बढ़ौली, अहरौली शेख, मीरपुर होते हुए वापस कार्यालय में समाप्त हुआ। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, राहुल देव अग्निहोत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed