{"_id":"5e1e1d148ebc3e4ade211efc","slug":"kanpur-dehat-caa-akbarpur-news-knp5384669171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए को लेकर अफवाह फैला रही कांग्रेस एंड कंपनी-बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए को लेकर अफवाह फैला रही कांग्रेस एंड कंपनी-बंसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस अफवाह फैला रही है। अराजकतत्वों को भड़का कर देश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन विपक्षी पार्टी इसमें कभी सफल नहीं हो सकती हैं।
प्रदेश संगठन मंत्री मंगलवार को माती स्थित ईको पार्क में नागरिकता संशोधन कानून की संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी अफवाह फैला रही है कि सीएए से अल्पसंख्यकों की नागरिकता जाने वाली है। 1950 में नेहरू-लियाकत समझौते के तहत तय हुआ कि दोनों देश अपने यहां अल्पसंख्यकों का संरक्षण करेंगे। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में ऐसा नहीं हुआ। वहां धर्म के आधार पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित होना पड़ा। प्रताड़ित हिंदू, सिख, पारसी, जैनियों का बड़ी संख्या में पलायन हुआ। भारत में उनका जीवन नागरिकता न होने के कारण दयनीय अवस्था में था। मोदी सरकार ने दृढ़ इच्छा के बल पर इन्हें नागरिकता देने का काम किया है। इनको अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, मकान का लाभ मिल सकेगा। वह भारत में जमीन खरीद सकते हैं और सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह घर-घर तक नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताएं।
संगोष्ठी के बाद 1493 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, एमएलसी अरुण पाठक, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, डॉ. विवेक द्विवेदी, अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, बबलू कटियार, डॉ. सतीश शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, मलखान सिंह चौहान, विद्यासागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बनेगा भव्य राम मंदिर
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए भी कांग्रेस की सरकारों ने बहुत टाल-मटोल किए। जब भी केस आता था तो कांग्रेस के नेता जाकर बोलते थे अभी नहीं-अभी नहीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केस चला और निर्णय आया। अब भव्य राम मंदिर बनने बनने वाला है।