{"_id":"6afe7508ad348bc6520d1e74","slug":"kanpur-dehat-bus-carrying-pilgrims-rams-into-back-of-truck-two-dead-and-22-injured-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तीर्थयात्रियों से भरी बस, दो की मौत और 22 घायल, 10 जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तीर्थयात्रियों से भरी बस, दो की मौत और 22 घायल, 10 जिला अस्पताल रेफर
Thu, 19 Nov 2026 09:33 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:33 AM IST
सार
Kanpur News: खोजाफूल गांव के पास नेशनल हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में राजस्थान के बालाजी से तीर्थयात्रियों को लेकर उन्नाव के शुक्लागंज जा रही टूरिस्ट बस गुरुवार सुबह करीब पांच बजे खोजाफूल गांव के पास नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार दो यात्रियों गंगागंज निवासी बुजुर्ग कृष्णवीर और रामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 गंभीर घायलों को मेडिकल रेफर कर दिया गया। सीएचसी में चिकित्सक पूजा गोयल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और एसडीएम रिदम आनंद सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। हादसे के बाद हाईवे पर तेल फैला होने और टूटे पीपे पड़े होने के कारण दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई की। सीओ सौरभ वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। थाना प्रभारी सिकंदरा धीरेंद्र कुमार और अमराहट थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
