{"_id":"5e499b238ebc3ee59070a36a","slug":"kanpur-dehat-bsp-akbarpur-news-knp5451027106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब को मानने वालों का हो रहा उत्पीडन : प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब को मानने वालों का हो रहा उत्पीडन : प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के मंगटा गांव में महिलाओं के साथ बात करते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिका
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर के मंगटा गांव में धार्मिक आयोजन में दो जाति विशेष को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी व पोस्टर फाड़ने के विवाद के बाद गांव में अभी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। रविवार को गांव पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि बाबा साहब के अनुयायियों पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार में गरीबों का उत्पीड़न होता है। कहा कि पीड़ितों की लड़ाई अनुशासित ढंग से लड़ी जाएगी। कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को सौंपेंगे।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष , विधान परिषद सदस्य लालजी वर्मा, दिनेश चंद्रा गांव पहुंचे। गांव के बुद्ध पार्क में पहले से मौजूद अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक की। उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजा हैं। इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि संविधान की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। हालांकि प्रशासन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। ग्रामीणों के बात करने के बाद वह गांव के दूसरी छोर पर स्थित अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती की ओर भीड़ के साथ जाने लगे, तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। ताकि माहौल खराब न हो। इस पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेताओं के साथ जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के लिए चले गए। इस दौरान गांव में पुलिस बल तैनात रहा। प्रतिनिधि मंडल के साथ नौशाद अली, जिलाध्यक्ष आनंद कुरील, संजीव सचान, वीरेंद्र संखवार, पुष्पेंद्र संखवार समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में थानेदार से झड़प
कानपुर देहात। मंगटा में मारपीट का शिकार घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उसे देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली भीड़ के साथ अस्पताल पहुंचे। भीड़ को अंदर जाने से रोकने पर प्रदेश अध्यक्ष ने अकबरपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह पर भड़क गए। इस पर उनकी झड़प हो गई। वहीं, भीड़ वार्ड में प्रवेश कर गई। इससे वहां भर्ती अन्य मरीजों को परेशानी होने लगी। इस पर थाना प्रभारी ने भीड़ को बाहर करने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष समेत लोग वार्ड के बाहर आ गए।