{"_id":"623634e1b8fc4a41c51b8c72","slug":"kanpur-dehat-bolero-crushed-the-middle-aged-crossing-the-highway-died-akbarpur-news-knp6863969172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः हाईवे पार कर रहे अधेड़ को बोलेरो ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः हाईवे पार कर रहे अधेड़ को बोलेरो ने कुचला, मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा में गुरुवार शाम को पैदल हाईवे पार कर रहे अधेड़ को बोलेरो ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बारा निवासी सुशील उर्फ छोटे (52) गुरुवार शाम को दुकान से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।
हाईवे पार करते समय कानपुर लेन पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इधर राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। बारा चौकी से पुलिस पहुंची।
जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अनहोनी पर पुत्री सरिता, स्वेता व शीतल बिलखने लगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।