फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat Blanket

कंबल न मिलने पर लोगों ने जमकर की नारेबाजी

Wed, 15 Jan 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat Blanket
अकबरपुर के सुभाष नगर यूपीसीडा कॉलोनी में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मंगलवार को अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की संगोष्ठी के दौरान कंबल वितरण किया गया। सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिल सके। विरोध में उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन

माती ईको पार्क में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से 1500 कंबल वितरण कराए जाने थे, लेकिन कंबल पाने की आस में ढ़ाई हजार से अधिक महिलाएं पहुंच गई। इस दौरान जरूरतमंदों को 1493 कंबल बांटने के बाद खत्म हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड और आसपास गांवों से पहुंची महिलाएं व पुरुष निराश हो गई। कंबल लेने आई शिवप्यारी, रमाकांती, रीता, छेदीलाल, सहदेव शर्मा, बिटान, अजय सिंह, ललिता सिंह, विभा शर्मा, प्रभा शुक्ला, किरन अवस्थी, मुन्नी, रीता गुप्ता, सुमन सिंह ने बताया कि कंबल देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्हें नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत चेयरमैन ज्योत्सना कटियार ने बताया कि 1500 लोगों को कंबल बांटे जाने थे, लेकिन भीड़ अधिक हो गई। आधार कार्ड लाने वालों को ही कंबल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed