{"_id":"5df3ee798ebc3e87c430ae92","slug":"kanpur-dehat-bjp-akbarpur-news-knp5320409109","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के ग्राम स्वराज कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के ग्राम स्वराज कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा
विज्ञापन
रनियां के डिग्री कॉलेज में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के बावत जानकारी देते सतीश शुक्ला।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को रनियां के एलएस कालेज में भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम स्वराज अभियान की रूपरेखा तय की। भाजपाई गांवों में रात्रि प्रवास कर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
संयोजक डॉ. सतीश शुक्ल ने बताया कि प्रथम प्रवास में प्रदेश सरकार की नीतियां बताई जाएंगी। द्वितीय प्रवास में जनप्रतिनिधि के साथ गांवों में घर-घर में जाकर मतदाताओं की सूची बनाएंगे। तृतीय प्रवास में लाभार्थी उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, सामूहिक विवाह, पेंशन के बारे में फीडबैक लेंगे। चतुर्थ प्रवास में बूथों में जाकर अधिवक्ता, रिटायर्ड कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किसानों के साथ चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। दो रात्रि प्रवास भी करना होगा।
मंडल अध्यक्ष रनियां सुनील शर्मा, दिनेश पालीवाल, उमा द्विवेदी, रचना, साधना दिवाकर प्रधान कटका, श्यामबाबू गुप्ता ने ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में पूछकर जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट देने की जानकारी दी। इस दौरान सैयद अयूब खान, धर्मेंद्र दिवाकर, सुनील विश्वकर्मा, आलोक कुशवाहा, अंकित परमार, उपेंद्र शर्मा, राजकुमारी पाल, अरुण शर्मा, विपिन शर्मा, विवेक शर्मा, दीपक राणा मौजूद रहे।