{"_id":"6253352a5993c80a2d78438e","slug":"kanpur-dehat-birth-anniversary-of-lord-ram-celebrated-in-temples-and-homes-procession-taken-out-from-place-to-place-akbarpur-news-knp690490113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मंदिरों व घरों में मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, जगह-जगह निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मंदिरों व घरों में मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव, जगह-जगह निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
मंगलपुर में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/झींझक। चैत्र रामनवमी पर रविवार को मंदिरों व घरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही दिन के 12 बजे मंदिरों व घरों में भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी... की चौपाई गूंजने लगी।
वहीं, मंगलपुर कस्बे में रामनवमी पर युवाओं ने भगवा शोभा यात्रा निकाली। बैंड बाजे की धुन के बीच श्रीराम के जयकारे लगाए गए। अकबरपुर में अयोध्यापुर मैदान में भाजपा के किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा दीपू ने फूल चढ़ाकर भगवान श्रीराम का पूजन किया।
उधर मंगलपुर कस्बे के लोगों ने जूनियर स्कूल परिसर में एकत्र होकर गाजे बाजे के साथ भगवा शोभा यात्रा निकाली। रथों पर सवार देवी दुर्गा, मां काली, हनुमान, श्रीराम-सीता की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
यहां संतोष प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडेय, वरुण चौबे, शिव प्रताप, विनय सोनी, अनूप मिश्रा, संदीप सिंह, अंकुर मौजूद रहे। राजपुर में रामनवमी पर भक्तों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी, हनुमान, मां दुर्गा व शीतला माता की शोभायात्रा निकाली गई।
यहां अवध विश्नोई, दिनेश मिश्रा, मोंटू कोरी, चुन्नी विश्नोई, तेजा स्वर्णकार, हरीओम त्रिवेदी, रजत विश्नोई मौजूद रहे। रनियां के चिटिकपुर स्थित बजंरग मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में बैंडबाजे पर युवा थिकरते रहे। राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।