फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bike riding youth dies due to truck collision, two nephews injured, helmet was not applied

कानपुर देहात : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो भतीजे घायल, नहीं लगाया था हेलमेट

Thu, 03 Mar 2022 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bike riding youth dies due to truck collision, two nephews injured, helmet was not applied
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव के पास बुधवार को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी तफ्तीस (25) बुधवार शाम बाइक से बारा जोड़ की तरफ जा रहा था। उसके साथ भतीजा अहमद (7) व सूफियान (9) भी थे। हाईवे पर चढ़ते ही कानपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे तीनों घायल हो गए। एनएचआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने तफ्तीस को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता नसीर, भाई नफीस, अनीस, मां रेहाना, अंजुमन का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed