फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bike riding woman dies due to vehicle collision, two injured including innocent

कानपुर देहात : वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मासूम समेत दो घायल

Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bike riding woman dies due to vehicle collision, two injured including innocent
हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर पिपरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला की बेटी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला जालौन में कालपी के कागजीपुरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्नी प्रियंका (30) व बेटी पलक को घर से रविवार को लेकर साढू़ अनिल बाइक से कानपुर देहात के गजनेर जा रहे थे।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर पिपरी गांव के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में पत्नी प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी और अनिल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। वहीं हाईवे पर दुर्घटना होने के कारण जाम जैसी स्थिति हो गई। सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आवागमन सामान्य करा दिया।
बाइक सवार अनिल ने हेलमेट लगा रखा था, इससे उनकी जान बच गई। वहीं, हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। पति की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed