फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: bike fell in saving child, youth dies, woman's condition critical, halt referred

kanpur dehat : बच्चे को बचाने में गिरी बाइक, युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर, हैलट रेफर

Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: bike fell in saving child, youth dies, woman's condition critical, halt referred
जिला अस्पताल में गमगीन खड़े तालिब के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के रतनियापुर गांव में रविवार दोपहर सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में बारा अकबरपुर निवासी युवक व उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय युवक की मौत हो गई। वहीं, घायल महिला की हालत नाजुक होने पर उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बारा निवासी हजरत अली का पुत्र मोहम्मद तालिब (25) रविवार को मंगलपुर में एक रिश्तेदार के घर में हुई गमी में शामिल होने मामी आरजू बेगम (35) को लेकर बाइक से जा रहा था। डेरापुर थाना क्षेत्र के रतनियापुर गांव के पास पहुंचने पर एक बच्चा अचानक सड़क पार करने गला।
विज्ञापन

इस पर उसे बचाने के लिए तालिब ने बाइक दूसरी तरफ मोड़ दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में तालिब व आरजू बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में तालिब की मौत हो गई। आरजू बानो की नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर निशांत पाठक ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया।
तालिब की मौत पर मां अनीशा बेगम, पत्नी अजीबा बेगम, पिता, छोटे भाई आरिफ व साहिल बिलखने लगे। मृतक के भाई फिरोज ने बताया कि तालिब हेलमेट लगाए था, लेकिन हादसे के बाद वह निकल कर दूर जा गिरा। थानाध्यक्ष डेरापुर गंगा सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
भाई का आरोप सीएचसी डेरापुर में नहीं था कोई डॉक्टर
हादसे के बाद तालिब व आरजू बानो को सीएचसी डेरापुर ले जाया गया। इधर सूचना पर तालिब का बड़ा भाई फिरोज सीएचसी पहुंचा। फिरोज का आरोप है कि सीएचसी में डॉक्टर नहीं थे। कई बार डॉक्टर के बारे में पूछा, लेकिन स्टाफ ने जवाब नहीं दिया। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए भी सही जानकारी नहीं दी गई।

अकबरपुर के अनंतराज अस्पताल में फोन कर निजी एंबुलेंस बुलाई। हालांकि कुछ देर बाद सरकारी एंबुलेंस आ गई। इसके बाद निजी एंबुलेंस को मना कर दिया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक से वार्ता की गई है। उन्होंने बताया है कि सीएचसी में डॉ अंकित शुक्ला मौजूद थे। उन्होंने ही तालिब व आरजू बानो का इलाज किया है। प्रारंभिक पड़ताल में आरोप सही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed