फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Behmai-Lucknow bus service started again after two months

Kanpur Dehat : दो माह बाद फिर शुरू हुई बेहमई-लखनऊ बस सेवा

Mon, 03 Oct 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Behmai-Lucknow bus service started again after two months
बेहमई गांव में खड़ी बस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रोडवेज को हो रहे नुकसान को देखते हुए बेहमई से लखनऊ जाने वाली बस सेवा दो माह से बंद पड़ी थी। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इस पर 29 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारी हरकत में आए। रविवार को तय रूट पर फिर से बस सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक के बेहमई सहित 15 गांव के लोगों को लखनऊ-कानपुर जाने के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। पिछले दो माह से यह बस सेवा बंद पड़ी थी। इससे गांव के लोग अपने निजी वाहन से पहले राजपुर आते और फिर कानपुर नगर व लखनऊ की ओर जाने वाली बस में बैठकर रवाना होते।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों का समय बर्बाद होता था। 29 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने दो माह से बंद बेहमई से लखनऊ जाने वाली रोडवेज की बस शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने रविवार को लखनऊ जाने के लिए गांव में बस भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बस गांव तक भेजने में राजस्व का नुकसान हो रहा था। इससे नहीं भेजी जा रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार को बस भेज दी गई है।
एआरएम का आदेश हवा, ओवरब्रिज से नहीं आती बस
कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे से बस नहीं मिलती है। इस पर पिछले दिनों एआरएम राजेश कुमार ने आदेश जारी किया था कि बस ओवरब्रिज के नीचे से जाएंगी, लेकिन अभी तक ऐसा होता दिखाई नहीं दिया है।

शाम छह बजे के बाद अकबरपुर में परिवहन विभाग की कोई बस नहीं मिलती। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ता। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बस को ओवरब्रिज के नीचे से ले जाने को लेकर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed