{"_id":"627ea80a4c998a07d1342ffb","slug":"kanpur-dehat-baratis-were-beaten-up-for-stopping-the-dj-the-rituals-of-marriage-stopped-the-marriage-took-place-after-the-agreement-akbarpur-news-knp696626917","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : डीजे बंद करने पर बरातियों को पीटा, बंद हुईं विवाह की रस्में, समझौते के बाद हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : डीजे बंद करने पर बरातियों को पीटा, बंद हुईं विवाह की रस्में, समझौते के बाद हुई शादी
विज्ञापन
नौगांव में विवाद के बाद पसरा सन्नाटा व सूना मंडप। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। नौगांव में डीजे बंद करने पर बरातियों के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। इससे विवाह की रस्में रोक दी गईं। वर पक्ष के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर रुपयों से भरा बैग छीनने का आरोप लगाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शुक्रवार को दोपहर तक कोतवाली में पंचायत चलती रही। दोनों पक्षों में समझौते के बाद विवाह कराया गया।
रूरा के जिनई गांव निवासी राम सेवक राठौर ने पुलिस को बताया कि रसूलाबाद के बारापुर गांव निवासी साढ़ू के लड़के की शादी नौगांव लालपुर शिवराजपुर में हुई है। गुरुवार की शाम बारात नौगांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाला के दौरान डीजे बंद करा दिया गया।
इस दौरान नौगांव के कुछ युवक डीजे बजाने की जिद्द करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इससे कुछ बारातियों को चोटें आई। रुपये से भरा बैग छीनकर एक युवक भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद वर व वधू पक्ष के लोग शिवली कोतवाली पहुंचे। हालांकि बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया। शाम को वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद बारात विदा की गई। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद में किसी ने तहरीर नहीं दी है।