फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat auto rickshaw carrying school children collided with DCM one student died and three injured

Kanpur Dehat: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो डीसीएम से टकराया, छात्रा की मौत और तीन गंभीर घायल, चालक हिरासत में

Fri, 06 Feb 2026 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:23 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: गजनेर के कौसम मोड़ पर  परीक्षा देने जा रहे छात्रों का ऑटो डीसीएम से टकरा गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है और घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat auto rickshaw carrying school children collided with DCM one student died and three injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में  गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम कौसम मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूली बच्चों से भरा ऑटो और डीसीएम ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजकीय इंटर कॉलेज रनियां से कुछ छात्र ऑटो में सवार होकर बीएमएस इंटर कॉलेज, कठेठी रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे थे।

विज्ञापन

कोसम के सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक की ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऋतु (17) पुत्री शिवकुमार यादव निवासी ग्राम महमऊ थाना रनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीक्षा (16), खुशी (16) और अभय कुमार (17) निवासी रनिया घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी गजनेर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया
मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया हादसे एक छात्रा की मौके पर मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed