फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : ASP accused of indecency with police personnel, complaint letter sent to Governor

कानपुर देहात : एएसपी पर पुलिस कर्मियों से अभद्रता का आरोप, राज्यपाल को भेजा शिकायती पत्र

Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : ASP accused of indecency with police personnel, complaint letter sent to Governor
कानपुर देहात। एएसपी पर चुनाव ड्यूटी में आए पुलिस कर्मियों ने अभद्रता व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्यपाल से शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पुलिस जवान आपा खो देते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने राज्यपाल को भेजे पत्र में बताया कि रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए शनिवार को माती से पोलिंग पार्टी की रवानगी की जा रही थी।
विज्ञापन

बस संख्या 30 में छह पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए नियत किया गया था। उस बस में केवल 38 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। वहीं छह पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों की संख्या 48 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस कर्मियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत करा वाहन की व्यवस्था कराने को कहा। इस सूचना के बाद एएसपी घनश्याम चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बस से नीचे उतरने के लिए कहा।

साथ ही किसी वाहन की व्यवस्था भी नहीं की। पुलिस कर्मियों से गाली गलौज कर अभद्रता की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पुलिस कर्मियों में आक्रोश है। वहीं, एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि आरोप लगाने वाला बर्खास्त सिपाही है। किसी पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed