{"_id":"628fda2c98040247774b1df1","slug":"kanpur-dehat-asha-suddenly-fainted-on-the-way-to-chc-rasulabad-died-akbarpur-news-knp699036063","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: सीएचसी रसूलाबाद जाते समय रास्ते में अचानक बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: सीएचसी रसूलाबाद जाते समय रास्ते में अचानक बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता, मौत
Fri, 27 May 2022 09:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:50 AM IST
सार
रसूलाबाद क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो घर से केंद्र के निकली थी और रास्ते में अचानक बेहोश हो गई, जिसे आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शोकसभा करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
विस्तार
कानपुर देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए घर से निकली आशा कार्यकर्ता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ईएमओ का कहना है कि संध्या की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी अमूल मंडल की पत्नी संध्या मंडल (45) गांव में ही आशा कार्यकर्ता थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात संध्या सीएचसी रसूलाबाद में एक महिला का प्रसव कराने के लिए गई। गुरुवार की सुबह वह सीएचसी से घर लौटी।
विज्ञापन
घर का कामकाज निपटाने के बाद वह फिर सीएचसी जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर जाने के बाद बस स्टॉप के निकट वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पाकर बेटा अमृत मंडल वहां पहुंचा और मां को सीएचसी ले गया। अस्पताल में डॉ. अमित सक्सेना से उसे मृत घोषित कर दिया। आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद सीएचसी की कलस्टर बैठक में मौजूद दो सौ से अधिक कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शोक सभा की और कलस्टर बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
ईएमओ डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया था। यहां इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन