फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Asha worker dies under suspicious circumstances in Kanpur dehat 

कानपुर देहात: सीएचसी रसूलाबाद जाते समय रास्ते में अचानक बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता, मौत

Fri, 27 May 2022 09:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2022 09:50 AM IST
सार

रसूलाबाद क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो घर से केंद्र के निकली थी और रास्ते में अचानक बेहोश हो गई, जिसे आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Asha worker dies under suspicious circumstances in Kanpur dehat 
शोकसभा करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR

विस्तार

कानपुर देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए घर से निकली आशा कार्यकर्ता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  ईएमओ का कहना है कि संध्या की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी अमूल मंडल की पत्नी संध्या मंडल (45) गांव में ही आशा कार्यकर्ता थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात संध्या सीएचसी रसूलाबाद में एक महिला का प्रसव कराने के लिए गई। गुरुवार की सुबह वह सीएचसी से घर लौटी।

विज्ञापन

घर का कामकाज निपटाने के बाद वह फिर सीएचसी जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर जाने के बाद बस स्टॉप के निकट वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पाकर बेटा अमृत मंडल वहां पहुंचा और मां को सीएचसी ले गया। अस्पताल में डॉ. अमित सक्सेना से उसे मृत घोषित कर दिया। आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद सीएचसी की कलस्टर बैठक में मौजूद दो सौ से अधिक कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। जानकारी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शोक सभा की और कलस्टर बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया था। यहां इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed