फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Arogya fair organized in 30 health centers after three months, less patients arrived due to heat and festival

कानपुर देहात : तीन माह बाद 30 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित हुआ आरोग्य मेला, गर्मी व त्योहार से कम पहुंचे मरीज

Mon, 11 Apr 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Arogya fair organized in 30 health centers after three months, less patients arrived due to heat and festival
बड़ागांव भिक्खी के न्यू पीएचसी में आरोग्य मेला के दौरान मौजूद चिकित्सक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गरीबों को निशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन माह बाद रविवार को फिर से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शुरू हो गया। जनपद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 30 पीएचसी व न्यू पीएचसी में मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया। ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम ही रही। इस कारण डॉक्टरों को इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों की कम संख्या के पीछे त्योहार व पड़ रही गर्मी को जिम्मेदार ठहराते रहे।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों स्वास्थ्य मेला शुरू होने के बाबत जानकारी न होने की बात कहते दिखे। हालांकि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व कर्मचारियों की टीमें दिन भर मौजूद रही और पहुंचने वाले लोगों का उपचार कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के बड़ागांव भिक्खी नवीन पीएचसी पर रविवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नदीम खान ने दस रोगियों का परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराईं। आम दिनों में यहां औसत 30 से 40 मरीज पहुंचते थे।
डॉक्टर नदीम खान ने बताया कि जन आरोग्य मेला चुनाव आचार संहिता के चलते बंद चल रहा था। अब बगैर प्रचार-प्रसार के मेला आयोजित किया गया। इससे लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। टीम में एलटी अमित कुमार, वार्ड ब्वाय पंकज, ज्योति आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के बाबत लोगों को जानकारी न होने का असर राजपुर पीएचसी में भी दिखाई दिया। रविवार को मेला में 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 22 मरीज हीट स्ट्रोक के आए। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज भी पहुंचे।
चिकित्सक ने गर्मी में ताजा भोजन करने व पानी खूब पीने की सलाह दी गई। डॉ. सलिल सचान ने बताया कि मेले में आने वाले सभी ग्रामीणों की जांच की गई है। आम दिनों में यहां 70 से अधिक मरीज पहुंचते थे।

तीन महीने बाद शुरू हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के पहले दिन रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या कम रही है। इसका प्रमुख कारण त्योहार व पड़ रही गर्मी प्रतीत हो रहा है। आरोग्य मेले के बाबत प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। - डॉ. एके सिंह (सीएमओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed