{"_id":"62bcaffde4e65c47223f6509","slug":"kanpur-dehat-another-woman-officer-got-posted-in-the-district-riddhi-pandey-became-bsa-akbarpur-news-knp705009812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जिले में एक और महिला अधिकारी को मिली तैनाती, रिद्धी पांडेय बनीं बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जिले में एक और महिला अधिकारी को मिली तैनाती, रिद्धी पांडेय बनीं बीएसए
विज्ञापन
कानपुर देहात। लखनऊ में एससीईआरटी सहायक उप शिक्षा निदेशक रहीं रिद्धी पांडेय को कानपुर देहात का नया बीएसए बनाया गया है। अभी तक एडी बेसिक के पास बीएसए का अतिरिक्त चार्ज है।
कानपुर देहात के बीएसए सुनील दत्त को शासन ने 28 मई को हटा दिया था। उनके स्थान पर एडी बेसिक राजेश कुमार शाही को जिले में बीएसए पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। वह दोनों पदों का कार्यभार देख रहे हैं।
इधर बुधवार को शासन की ओर से यहां रिद्धि पांडेय को तैनाती दी गई है। उन्हें नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि वह जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगी।
विज्ञापन
एसपी पद पर सुनीति की तैनाती के बाद अब बीएसए पद पर भी महिला अधिकारी की तैनाती से सभी प्रमुख पदों पर महिला अधिकारी कार्यरत हैं। लोग इसे शासन की ओर से महिला सशक्तीकरण की पहल के तौर पर देख रहे हैं।