फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Another truck rammed into the truck running ahead due to doze, the driver died

Kanpur Dehat: आगे चल रहे ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, झपकी आने से हुअ हादसा, चालक की केबिन में फंसकर मौत

Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Another truck rammed into the truck running ahead due to doze, the driver died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर देहात में डेरापुर के बिहार घाट के पास औरैया-कानपुर हाईवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन मेंं फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

हादसे से औरैया-कानपुर लेन पर यातायात करीब आठ घंटे तक ठप रहा। इस दौरान वाहनों को सर्विस लेन से गुजारा गया। राजस्थान प्रांत के दौसा जिले के पीली कोठी निवासी महेश योगी (46) ट्रक से राजस्थान के ही किशनगढ़ से झारखंड प्रांत खाद लादकर जा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब चार बजे महेश औरैया-कानपुर हाईवे से होकर कानपुर की तरफ जा रहे थे। डेरापुर क्षेत्र के बिहार घाट के पास आगे चल रहे एक ट्रक से उनका ट्रक पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश के ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महेश भी केबिन में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महेश को किसी तरह केबिन से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने महेश योगी को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।

क्षतिग्रस्त ट्रकों के चलते औरैया-कानपुर लेन पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने हाईवे की क्रेन से ट्रकों को सड़क से हटवाया। तब करीब आठ घंटे बाद लेन पर यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान पुलिस ने सर्विस लेन से वाहनों को गुजारा।

इस वजह से जाम नहीं लगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक की जान गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे वाले ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने पर हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed