फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Annoyed by the remarks of the special secretary, the advocate abstained from judicial work

कानपुर देहात : विशेष सचिव की टिप्पणी पर से नाराज अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

Sat, 21 May 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Annoyed by the remarks of the special secretary, the advocate abstained from judicial work
ीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विशेष सचिव की ओर से अधिवक्ता के लिए की गई टिप्पणी के विरोध में माती कचहरी में शुक्रवार को यूपी बार काउंसिल के आवाहन पर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने विशेष सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम कटियार ने कहा कि शासन के विशेष सचिव ने एक पत्र में अधिवक्ताओं के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। इससे अधिवक्ता समाज आहत हुआ है। यूपी बार काउंसिल ने ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एकीकृत बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में कानून व्यवस्था कायम रखने व पीड़ित को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके बाद अफसरों की तरफ से ऐसी टिप्पणी शोभनीय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है। उसे लागू किया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं ने डीएम नेहा जैन को ज्ञापन सौंपा। मौके पर संजय सिंह सिसौदिया, संजय श्रीवास्तव, अरविंद यादव, अभिजीत मौजूद रहे।
उधर, अधिवक्ताओं के दूसरे गुट ने भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता संपत लाल यादव ने कहा कि विशेष सचिव ने पत्र में अधिवक्ता समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की है।

पूर्व महामंत्री मुलायम सिंह यादव पूर्व ने कहा कि ऐसे अफसरों पर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई अन्य इसे न दोहराए। मौके पर रमेश सिंह गौर, नरेश सिंह, जय गोपाल राजपूत, अनूप सिंह यादव, अतुल कुमार सविता, महेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed