फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat alert

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी

Fri, 07 Feb 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat alert
रूरा के प्राथमिक विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते सेतु निगम के अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। पश्चिमी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर को कार्यशाला के रूप में प्रयोग करने के लिए चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिया। इसके बाद से दुकानदार सामान समेटने में जुट गए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर बाद पहुंचे सेतु निगम के सहायक अभियंता प्रदीप सचान व अन्य विभागीय कर्मियों ने कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर का मुआयना किया। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के पास गुमटी रख कब्जा किए दुकानदारों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में कार्यशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए आसपास अवैध रूप से कब्जा किए दुकानदारों को हटाया जाएगा। विद्यालय का गेट दूसरी तरफ करके विद्यालय और कार्यशाला के बीच टीनशेड की दीवार बना दी जाएगी। ताकि बच्चों के शिक्षण कार्य में बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed