फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Air Force helicopters landed on eight helipads in Paraunkh, Fleet vehicles from Delhi did rehearsals

कानपुर देहात : परौंख मे आठ हेलीपैड पर उतरे वायुसेना के हेलीकॉप्टर, दिल्ली से आए फ्लीट वाहनों ने किया रिहर्सल

Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Air Force helicopters landed on eight helipads in Paraunkh, Fleet vehicles from Delhi did rehearsals
हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए परौंख में बनाए गए आठ हेलीपैड पर बुधवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर उतार कर रिहर्सल किया गया। इस दौरान पायलट ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता भी की।
विज्ञापन

परौंख में बुधवार सुबह 9:45 बजे सेना का हेलीकॉप्टर प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतरता नजर आया। कुछ नजदीक तक आने के बाद हेलीकॉप्टर लौट गया। करीब दस मिनट के अंतर में दोबारा यही प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

इसके बाद 11 बजे हेलीपैड पर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उतरा। पायलट ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान हेलीपैड पर एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम, पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह मिनट रुकने के बाद सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर चला गया। कुछ समय बाद वायु सेना के दो और हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हुए आए। इसमें एक हेलीकॉप्टर हवाई में चक्कर लगाता रहा। वहीं, दूसरा राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। ट्रायल के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर वापस चले गए।

वहीं, दिल्ली से आए फ्लीट के चार वाहनों ने परौंख गांव में भ्रमण के साथ हेलीपैड स्थल तक रिहर्सल किया। रहनिया चौक, आंबेडकर पार्क, मिलन केंद्र, झलकारीबाई राजकीय इंटर कॉलेज तक टीम ने भ्रमण करने के साथ व्यवस्थाओं पर नजर रखी। फ्लीट में मौजूद लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भ्रमण रूट व कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed